{"_id":"67c7548b008cfea115014903","slug":"ct-scan-started-again-in-trauma-center-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-128215-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रॉमा सेंटर में फिर शुरू हुआ सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रॉमा सेंटर में फिर शुरू हुआ सीटी स्कैन
Wed, 05 Mar 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में मरीज की सीटी स्कैन जांच करते टेक्नीशियन।-
सुल्तानपुर/अमहट। ट्रॉमा सेंटर अमहट में करीब साढ़े तीन महीने से ठप पड़ी सीटी स्कैन जांच मंगलवार से फिर शुरू हो गई। पहले दिन 25 मरीजों की जांच हुई।
बता दें कि ट्रॉमा सेंटर में सीटी स्कैन जांच केंद्र संचालित है। बीते 16 नवंबर को जांच करते समय अचानक मशीन बंद हो गई। इंजीनियरों ने जांच की तो मशीन का एक्सरे जनरेटर खराब मिला। देश में पार्ट्स न मिलने की वजह से इंजीनियरों ने खराबी दूर करने से हाथ खड़े कर दिए।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नई मशीन खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा, जिसे शासन ने खारिज कर पुरानी मशीन को ही संचालित कराने का निर्देश दिया। मशीन का खराब पार्ट जापान से मंगाया गया। शनिवार यह ट्रॉमा सेंटर पहुंचा तो सोमवार को पुणे महाराष्ट्र से इंजीनियर पहुंचे और इसे मशीन में इंस्टाल कर जांच शुरू कराई। मंगलवार से मरीजों का सीटी स्कैन होने लगा।