फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   CT scan machine broken, DM returned for investigation

Sultanpur News: सीटी स्कैन मशीन खराब, जांच कराने पहुंचीं डीएम लौटीं

Sat, 09 Nov 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 09 Nov 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine broken, DM returned for investigation
अमहट (सुल्तानपुर)। खुद का सीटी स्कैन जांच कराने बृहस्पतिवार शाम करीब 08:26 पर डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ट्राॅमा सेंटर पहुंचीं। उन्होेंने सीटी स्कैन करने को कहा तो मौजूद स्टाफ ने मशीन का सॉफ्टवेयर खराब होने की बात बताई। डीएम को बिना जांच कराए लौट गईं।
विज्ञापन

इसके मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसके गोयल और सीएमओ डाॅ. ओम प्रकाश ट्राॅमा सेंटर पहुंचे और मैकेनिकों की टीम बुलाई गई। सेंटर प्रभारी आमोद व टेक्नीशियन ने मशीन चलाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार 15-20 मिनट इंतजार के बाद मशीन जल्द बनवाने का निर्देश देकर डीएम चली आईं। मशीन बुधवार से ही खराब है और लखनऊ से आए इंजीनियरों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। अब पुणे से इंजीनियर बुलाए गए हैं। ट्राॅमा सेंटर परिसर में सीटी स्कैन सेंटर स्थापित है। सीटी स्कैन की जांच के लिए मरीजों को ट्राॅमा सेंटर स्थित सेंटर भेजा जाता है। सेंटर में औसतन रोजाना 70- 80 मरीज का सीटी स्कैन जांच किया जाता है।
विज्ञापन

कई मरीजों को वापस जाना पड़ा
प्रतापपुर कमैचा से आए राजकरन ने बताया कि सुबह 11 बजे सीटी स्कैन कराने के लिए यहां आया तो पता चला कि मशीन में दिक्कत आ गई है। लौहर दक्षिण के जुबेर ने बताया कि उनकी पत्नी को पेट में कुछ परेशानी थी। डॉक्टर ने सीटी स्कैन कराने को कहा था। यहां पहुंचने पर पता चला कि मशीन खराब हो गई है। अब अगले दिन आने को कहा गया है। कई मरीजों को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो तीन दिन में मशीन बन जाएगी
डीएम खुद का सीटी स्कैन कराने आई थीं, कोशिश के बाद भी पिक्चर साफ नहीं आ रहा था। अब साफ्टवेयर में दिक्कत बताई जा रही है। संबंधित फर्म को बता दिया गया है। दो-तीन दिन में मशीन बन जाएगी।
-डॉ. एसके गोयल, सीएमएस, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed