{"_id":"5f81dca98ebc3e9bcb6f1582","slug":"crowds-of-consumers-gathered-in-camps-organized-at-sub-centers-sultanpur-news-lko5445660133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकेंद्रों पर आयोजित शिविरों में जुटी उपभोक्ताओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकेंद्रों पर आयोजित शिविरों में जुटी उपभोक्ताओं की भीड़
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में 10 विद्युत उपकेंद्रों पर शनिवार को आयोजित शिविर में उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी रही। बिलिंग व मीटर संबंधी समस्याओं की आई शिकायतों में इंजीनियरों ने 245 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया है। कुछ उपकेंद्रों पर रविवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।
पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर शनिवार को जिले के 10 विद्युत उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के लिए अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन, एसडीओ, जेई के साथ कर्मियों को नामित करते हुए उन्हें मौजूद रहने का निर्देश दिया था।
मीटर व बिलिंग समेत अन्य समस्याओं की सुनवाई के लिए आयोजित शिविर में सुनवाई के दौरान 249 शिकायतें आईं। इसमें अधिकांश शिकायतें बिलिंग व मीटर संबंधी रहीं। अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा ने उपकेंद्रों पर आई शिकायतों में 245 के निस्तारण का दावा किया है।
विज्ञापन
बताया कि शेष शिकायतों को निस्तारण का निर्देश दिया है। शहर के दरियापुर में आयोजित शिविर में एक्सईएन संजीव सिंह, एसडीओ प्रशांत गिरी, जेई अमित श्रीवास्तव समेत अन्य ने शिकायतों की सुनवाई की। अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि रविवार को डाकखाना उपकेंद्र समेत अन्य सब स्टेशनों पर शिविर आयोजित किया जाएगा।