फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowd throng over TET application

टीईटी आवेदन के लिए उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

Thu, 17 Dec 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
टीईटी के लिए आवेदन की तिथि बढ़ने के साथ ही शहर के साइबर कैफे पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ रही है। समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र भी इस बार बड़ी संख्या में टीईटी के लिए आवेदन कर रहे हैं। वहीं 2011 में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी पांच साल की समय सीमा को देखते हुए दोबारा टीईटी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।
विज्ञापन



शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पिछले वर्षों की तुलना में इस बार आवेदन करने वालों की भीड़ ज्यादा है। इस बार जिले में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाने हैं। टीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ने के दो कारण हैं। एक तो शिक्षामित्र टीईटी पास कर अपनी नौकरी पर आए संकट को टालना चाह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 2011 में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी अपने प्रमाणपत्र की पांच साल की वैधता को देखते हुए फिर से टीईटी पास करने के लिए आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन


 2011 में टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र की समय सीमा 2016 में खत्म हो रही है। पहले टीईटी के आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 दिसंबर तक कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटियों में अभ्यर्थी 28 से 31 दिसंबर तक सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र निर्धारण में होगी देरी
सुल्तानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि पहले 24 दिसंबर तक वास्तविक संख्या का पता चलना था और 26 दिसंबर तक केंद्र निर्धारण की सूचना भेजनी थी। अब जबकि 31 दिसंबर तक अभ्यर्थी अपने आवेदन ही करेंगे तो वास्तविक संख्या का पता चलने के बाद ही केंद्र निर्धारित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed