फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowd of patients gathered in OPD of Medical College

Sultanpur News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में उमड़ी मरीजों की भीड़

Wed, 21 Aug 2024 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crowd of patients gathered in OPD of Medical College
सुल्तानपुर। हड़ताल व दो दिनों की छुट्टी के बाद मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू हुई तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं। सुबह से पर्चा बनवाने के लिए लंबी लाइनें लगी रहीं। दिनभर ओपीडी और दवा काउंटर पर मरीजों की भीड़ जुटी रही। डॉक्टर तक पहुंचने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में 1650 नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि करीब 900 पुराने मरीजों ने इलाज कराया। यही हाल महिला अस्पताल का रहा। यहां एमसीएच विंग में महिलाओं व बच्चों की भीड़ लगी रही। यहां एक दिन में करीब 1395 मरीजों का इलाज किया गया। इमरजेंसी वार्ड भी मरीजों से भरा रहा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ उमड़ी तो स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गईं।
विज्ञापन



हालांकि, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव के निर्देश के बाद सभी ओपीडी कक्ष में चिकित्सक मौजूद रहे। इसके बावजूद मरीजों के दबाव से दिनभर अफरातफरी रही। सीएमएस डॉ. एसके गाेयल ने बताया कि भीड़ के बावजूद सभी मरीजों का अच्छे से इलाज किया गया। जब भीड़ का दबाव बढ़ता है तो कुछ परेशानियां आ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed