{"_id":"67d5d45ea86cc67d1806d488","slug":"crowd-in-trains-and-buses-increased-problems-for-passengers-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128825-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रेनों व बसों में भीड़, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रेनों व बसों में भीड़, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। होली त्योहार बीतने के बाद जिले से होकर महानगरों को जाने वाली प्रमुख ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। नई दिल्ली जाने वाली महामना, श्रमजीवी एक्सप्रेस के अलावा लोकमान्य तिलक तक जाने वाली तुलसी व सुल्तानपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच की सीटेें फुल हो चुकी हैं।
स्टेशन स्थित आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 66 वेटिंग है। राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 62 वेटिंग है। गाजीपुर से आनंदविहार जाने वाली सुहेलदेव सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 94 वेटिंग हैै। बलूर घाट से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस में 18 मार्च को 68 वेटिंग है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली महामना अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 49 वेटिंग है। अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक जाने वाली तुलसी डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सोमवार को 93 वेटिंग है।
सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 18 मार्च को 73 वेटिंग है। तुलसी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 19 मार्च को 102 वेटिंग है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच फुल हो गए हैं। बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि लखनऊ, दिल्ली, आगरा, कानपुर जाने वाली बसों में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।