फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crowd gathered in temples for darshan and worship on Hanuman Jayanti

Sultanpur News: हनुमान जयंती पर दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में उमड़ी भीड़

Wed, 24 Apr 2024 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 24 Apr 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in temples for darshan and worship on Hanuman Jayanti
विजेथुआ धाम में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य श्रृंगार।
सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरों में अनुष्ठान किए गए। दिनभर पूजन-अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। पौराणिक धर्मस्थली विजेथुआ महावीरन धाम पर बजरंग बली का फूलों से शृंगार किया गया। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारा और शरबत वितरण की धूम रही।
विज्ञापन

चौक स्थित हनुमानगढ़ी व रुद्र नगर स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में बजरंगबली का अभिषेक कर विशेष आरती की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ किया। पारिजात धाम पर कल्पवृक्ष सेवा समिति के अध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव की अगुवाई में मंगलवार दोपहर बाद शरबत वितरित किया गया। जिलाधिकारी आवास के सामने व दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों ने शरबत वितरित किया। पर्यावरण पार्क के पास स्थित हनुमान मंदिर में शाम पांच बजे से भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अभय सिंह, हर्षित गुप्ता, नितिन गुप्ता, अंकित शर्मा, रोशन शर्मा, लकी सिंह व सामर्थ्य सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

धम्मौर के मनियारपुर में एक निजी रेस्टोरेंट संचालक की अगुवाई में शर्बत वितरण किया। पूर्व डीआईजी स्टांप एमआर गुप्ता ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रबंधक अरविंद गुप्ता, हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र उपाध्याय, गोविंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूरापुर स्थित विजेथुआ धाम में सुबह होते ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें बजरंगबली का दर्शन करने के लिए लग गईं। हनुमान चालीसा पाठ और आरती की गई। समाजसेवी विवेक त्रिपाठी ने प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, रत्नेश त्रिपाठी, गिरिजेश त्रिपाठी, विजय धर मिश्र व राहुल सिंह मौजूद रहे।

इसके अलावा दोस्तपुर के बभनैया पूरब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बढ़ोली स्थित काली माता मंदिर में शिव नरायण जायसवाल ने हवन-पूजन कर भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कुड़वार कस्बे के हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं ने धाम पर माथा टेक मनौती पूरी होने की कामना की। सुंदरकांड पाठ की समाप्ति पर आरती और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अवनीश तिवारी, अश्वनी सिंह, छोटेलाल अग्रहरि, पंकज व संतोष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed