{"_id":"67aba0c06664f2b20406f18e","slug":"cross-examination-completed-in-defamation-case-against-rahul-gandhi-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-127071-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में जिरह पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में जिरह पूरी
Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में मंगलवार को परिवादी भाजपा नेता से जिरह पूरी हो गई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने शेष साक्ष्य के लिए 24 फरवरी की तिथि तय कर दी है।
राहुल गांधी पर बंगलुरु में तत्कालीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। मंगलवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से राहुल गांधी के अधिवक्ता ने जिरह की। जिरह पूरी होने पर कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए 24 फरवरी की तिथि तय की है।