फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Crop compensation cuts

फसल क्षतिपूर्ति की राशि में भारी कटौती

Thu, 03 Nov 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Crop compensation cuts
शासन ने फसल क्षतिपूर्ति के नाम पर दी जाने वाली सहायता राशि में कटौती कर करीब डेढ़ वर्ष पूर्व जिले में हुई अतिवृष्टि-ओलावृष्टि से प्रभावित 1.66 लाख किसानों को बड़ा झटका दिया है। इसके पहले जहां प्रभावित किसानों को 13 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया गया था वहीं मांग के सापेक्ष आवंटित अंतिम किस्त की धनराशि में इसे घटाकर 22 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। शासन के इस आदेश से किसानों में रोष है।
विज्ञापन


मार्च-अप्रैल 2015 में जिले में हुई अतिवृष्टि-ओलावृष्टि में जिले के किसानों की मेहनत से तैयार की गई गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। किसानों की बर्बादी का सर्वे कराने के बाद जिला प्रशासन ने शासन को भेजी गई रिपोर्ट में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की संख्या तीन लाख 27 हजार 196 बताते हुए उन्हें सहायता देने के लिए 57.67 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की थी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की मांग पर शासन ने कई किस्तों में जिला प्रशासन को कुल 37.57 करोड़ रुपये उपलब्ध कराया था। यह धनराशि प्रभावित एक लाख 61 हजार 195 किसानों में वितरित की गई थी। उस समय मुआवजे की दर 13 हजार प्रति हेक्टेयर होने के कारण पहले मुआवजा पाने वाले किसानों को न्यूनतम 15 सौ से अधिकतम 18 हजार रुपये तक की सहायता मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मुआवजे के मद में जिला प्रशासन को दी गई अंतिम किस्त के साथ सहायता राशि में भारी कटौती का आदेश दिया है। शासन से की गई कटौती के बाद अब किसानों को 13 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के बजाय 22 सौ रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिया जा सकेगा। शासन के इस आदेश के तत्काल लागू होने से मुआवजे का इंतजार कर रहे एक लाख 66 हजार 540 किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed