{"_id":"58347b764f1c1b242413b2e5","slug":"youth-injured-in-firing-during-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हर्ष फायरिंग से युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हर्ष फायरिंग से युवक जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Tue, 22 Nov 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ रेफर किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय थाने के पूरे धूत मजरे अन्नीबैजल गांव में सोमवार को आई बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। युवक को गोली लगते ही बारात में अफरातफरी मच गई। भगदड़ के बीच किसी तरह ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल के मेमो पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
गौरीगंज थाने के धूत का पुरवा मजरे अन्नीबैजल गांव निवासी मुरली वर्मा की पुत्री पिंकी की शादी प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा थाने के गांव कैथन का पुरवा निवासी रामचंद्र के पुत्र राजेश के साथ तय हुई थी। सोमवार शाम बारात गांव आई और स्वागत सत्कार के बाद द्वारचार के लिए पहुंची। द्वारचार शुरू ही हुआ था कि बारातियों के साथ घरातियों ने भी हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान बारात में शामिल होने के लिए मुंबई के साताक्रुंज से आए स्टीफ सचान (24) को अचानक गोली लग गई। बाराती को गोली लगते ही द्वारचार पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
अफरातफरी के बीच ग्रामीणों ने निजी वाहन से स्टीफ सचान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्टीफ सचान की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। रेफर करने के बाद चिकित्सकों ने मेमो भेजकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। अस्पताल से मेमो मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। निरीक्षक आरपी शाही ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन