{"_id":"587a56b04f1c1b922bbaab8a","slug":"young-man-died-in-accident-bus-driver-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बस ने युवक को रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दादूपुर गांव के पास शनिवार दोपहर हैदरगढ़ डिपो की अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की घेराबंदी पर चालक बस को शहर से सटे अमहट इलाके में खड़ी कर भाग गया।
कुड़वार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी नईम कुरैशी (30) पुत्र मतीन कुरैशी शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर दादूपुर कस्बे के पास लखनऊ की ओर से आ रही हैदरगढ़ डिपो की अनियंत्रित बस ने नईम को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना से नाराज ग्रामीणों ने मोबाइल से अमहट इलाके के लोगों को दुर्घटना की जानकारी दी। जिस पर ग्रामीणों ने अमहट में हाईवे पर बस की घेराबंदी कर ली। ग्रामीणों की घेराबंदी देखकर चालक बस अमहट इलाके में छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। धम्मौर थाने की पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।