फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Newlywed woman missing from home

Panipat News: नवविवाहिता घर से लापता

Sat, 10 Oct 2026 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman missing from home
समालखा। समालखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नवविवाहिता लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि वह बिना किसी को बताए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और करीब 40 हजार रुपये भी लेकर गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला की छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी करीब छह महीने पहले बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले की निवासी एक युवती के साथ हुई थी। सात अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे उनकी पत्नी अचानक बिना बताए घर से चली गई। उसके जाने के बाद परिजनों ने घर की अलमारी और सामान की जांच की तो उन्हें अलमारी से सोने-चांदी के जेवर और 40 हजार रुपये मिले। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला इन्हें अपने साथ ले गई है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed