{"_id":"58557a804f1c1b686f64d952","slug":"woman-died-in-accident-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को रौंदते हुए बस खड्ड में गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को रौंदते हुए बस खड्ड में गिरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से लखनऊ जा रही कैंट डिपो बस ने बड़ेगांव के पास एक महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित बस खड्ड में चली गई। हालांकि, इसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद चालक-परिचालक भाग निकले।
थाना क्षेत्र के बड़ेगांव के पास शनिवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रही कैंट डिपो की तेज रफ्तार बस ने महिला (40) को रौंद दिया। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हालांकि, कोई यात्री घायल नहीं हुआ।
दुर्घटना के बाद बस चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। इसके बाद यात्री बस से उतर गए और दूसरों वाहनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए। दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से इधर-उधर घूम रही थी। जगदीशपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।