फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   UP 100 vehicle met an accident

अनियंत्रित ट्रक ने यूपी  100 वाहन को मारी टक्कर

Sat, 04 Feb 2017 07:59 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 04 Feb 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
UP 100 vehicle met an accident
अमेठी में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार रात शहर के बस अड्डे पर खड़े यूपी 100 वाहन को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठे वाहन प्रभारी सब इंस्पेक्टर, सिपाही व होमगार्ड (चालक) घायल हो गए। सूचना पर सक्रिय एसपी ने स्वयं पीछा कर ट्रक को बाबूगंज बाजार के पास पकड़ा। हालांकि इस बीच ट्रक चालक भाग निकला।

विज्ञापन



शुक्रवार रात यूपी 100 वाहन संख्या यूपी-32 डीजी 2778 कोतवाली से 100 मीटर दूर स्थित बस अड्डे के पास सड़क किनारे खड़ा था। वाहन पर चालक के रूप में सेंवई हेमगढ़ थाना मुंशीगंज निवासी होमगार्ड नरसिंह बहादुर सिंह मौजूद था। वाहन प्रभारी सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार दुबे और सिपाही लालमणि भी वाहन में बैठे थे। इसी बीच रात करीब सवा नौ बजे सुल्तानपुर की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक बस अड्डा के पास अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने सड़क की बाई पटरी पर खड़े यूपी 100 वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से वाहन 10 मीटर एक गुमटी से जा टकराया। टक्कर में पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर बैठे चालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही शहर में मौजूद एसपी अनीस अहमद अंसारी स्वयं मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिस टीम के साथ ट्रक का पीछा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पीछे देख ट्रक चालक वाहन को बाबूगंज के पास खड़ा कर मौके से भाग निकला। एसएचओ आरपी शाही ने बताया कि पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने आई है और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की हालत सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed