{"_id":"5749e14c4f1c1b3207691f0f","slug":"two-young-men-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग कर रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग कर रहे दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठूमवई गांव के पास शनिवार सुबह अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सभी को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
मुंशीगंज थाना क्षेत्र के रायदयपुर गांव निवासी रवि (22) गांव के चंद्रिका (20) और सतीश (20) के साथ शनिवार सुबह बाइक से गौरीगंज शहर आ रहा था। वे टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज थाने के जेठूमवई गांव के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी को दी। एंबुलेंस की मदद से तीनों को संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने रवि और चंद्रिका को मृत घोषित कर दिया। सतीश का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन