फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two frauds arrested

क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर  वसूली में दो युवक बंदी

Sun, 26 Mar 2017 10:07 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 26 Mar 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Two frauds arrested
पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली नगर पुलिस ने शहर के रुहट्ठा गली के एक व्यापारी से खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर वसूली मांगने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जिस मोबाइल से युवकों ने व्यापारी के पास फोन किया था। उस मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के रुहट्ठा गली निवासी सराफा व्यापारी हंसराज साहू की दुकान पर शनिवार को दो युवक अचानक पहुंचे। युवको ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए हंसराज से उसके पिता प्रेमचंद का नंबर पूछा। हंसराज के पिता प्रेमचंद को युवकों ने फोन करके जिला अस्पताल में बुलाया। यह पता चलने के बाद हंसराज भी जिला अस्पताल पहुंच गया। वहां पर युवकों ने प्रेेमंचद से उनके पुत्र हंसराज का एनकाउंटर करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में बात बढ़ने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच हंसराज ने 100 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। पुलिस ने दूसरे युवक को मालगोदाम के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों की शिनाख्त देवेंद्र सिंह पुत्र राम कुमार सिंह निवासी पूरे मेहरबान पोस्ट बैजापुर व दूसरे युवक की पहचान शिव कुमार पांडेय पुत्र अमरनाथ पांडेय का पुरवा आरडीह के रूप में हुई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज वर्मा ने बताया कि हंसराज साहू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed