{"_id":"5903713e4f1c1b9a19c0ca30","slug":"turtle-smuggler-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कछुओं समेत धरा गया तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन कछुओं समेत धरा गया तस्कर
Amarujala Bureau
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
भेजा गया जेल
- फोटो : अमर उजाला
बल्दीराय थाने के केवटली गांव में शुक्रवार की सुबह गोमती नदी के किनारे पुलिस ने एक कछुआ तस्कर को तीन कछुओं के साथ दबोच लिया। उसके पास से कछुुआ पकड़ने के सामान भी बरामद हुए हैं। हालांकि उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। आरोपी युवक के खिलाफ बल्दीराय थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बल्दीराय थाने के केवटली गांव में गोमती नदी के किनारे शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों को कछुआ पकड़ते हुए ग्रामीणों ने देखा। मुखबिर की सूचना पर पहुंची बल्दीराय थाने की पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने तीन कछुए बरामद किए हैं। एक कछुए का वजन करीब 10 किलो का बताया जा रहा है। वजन और आकार में बरामद बड़े कछुए को देखने के लिए लोग कौतुहलवश थाने पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक की शिनाख्त सुरेंद्र सुत सुरेश निवासी गांधीनगर मजरे बालपुर थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी के रूप में हुई। उसने बताया कि उसका दो अन्य साथी राजा व बुलकी मौके से भाग निकले। बल्दीराय थाने की पुलदिस ने आरोपी युवक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन