फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Home Guard jawan shot dead in Bhojpur

बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

Mon, 12 Oct 2026 02:14 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

भोजपुर के संदेश थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में रविवार देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। दो जवानों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की चर्चा है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन
Home Guard jawan shot dead in Bhojpur
अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। संदेश थाना परिसर स्थित पुलिस पुरुष बैरक में रविवार देर रात एक होमगार्ड जवान को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी जवान ने इलाज के दौरान आरा शहर स्थित एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं, एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य एकत्र किए। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी प्रेम शंकर राय के पुत्र मनोल राय के रूप में की जा रही है। वह संदेश थाना में होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन

दो जवानों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की चर्चा
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात संदेश थाना परिसर स्थित पुरुष बैरक में दो होमगार्ड जवानों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने की बात सामने आ रही है। इसी दौरान एक जवान को गोली लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे होमगार्ड जवान द्वारा गोली मारे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, विवाद के कारणों और गोली चलने की वास्तविक परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने के बाद घायल जवान को पहले संदेश रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच
थाना परिसर के अंदर हुई इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही, गोली चलने के कारणों और घटना में शामिल जवान की भूमिका का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस की जांच और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।



ये भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

वहीं, इस पूरी घटना पर भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल को सुरक्षित रखा गया है और जिस हथियार से गोली चली, उसे भी सुरक्षित रखा गया है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल रिपोर्ट और पुलिस की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

अस्पताल में पहुँचे पुलिसकर्मी, जांच करते हुए

जांच करते हुए पुलिस कर्मी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed