{"_id":"7fb40f3087ba2c79097dd68a2cae1cec","slug":"truck-of-sugar-fell-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में पलटा ट्रक घुल गई 8 लाख की चीनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शारदा नहर में पलटा ट्रक घुल गई 8 लाख की चीनी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर चीनी मिल से गया बिहार जा रही सात लाख 68 हजार रुपये कीमत की चीनी लदा ट्रक सोमवार सुबह बाबूगंज के पास शारदा सहायक नहर में जा गिरा। ट्रक चालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद पहुंचे ट्रांसपोर्टर ने ट्रक चालक पर चीनी गायब करने का संदेह जताया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को नहर से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बलरामपुुर चीनी मिल से बीते एक अक्तूबर को बिहार के गया निवासी व्यवसायी पवन जैन ने 640 बोरी चीनी खरीदी थी। एक अक्तूबर को ही चीनी जय बजरंग रोड लाइन वाराणसी के ट्रक संख्या यूपी 32 एएन 3637 से गया बिहार के लिए निकला था। चीनी लदा ट्रक गोंडा में खराब हो गया। ट्रक चालक की सूचना के बाद जय बजरंग रोड लाइन वाराणसी के ट्रांसपोर्टर बबलू जायसवाल ने फैजाबाद के ट्रांसपोर्टर स्नेह कुमार गुप्ता से मदद मांगी। स्नेह कुमार गुप्ता ने अपने ट्रांसपोर्ट से ट्रक संख्या यूपी 42 टी 1680 को चालक शंकर निवासी जगदीशपुर जिला अमेठी के साथ गोंडा भेजा था। दो अक्तूबर की शाम गोंडा से चीनी की बोरियां दूसरे ट्रक पर शिफ्ट करने के बाद शंकर चीनी लेकर निकला था। रास्ते में फैजाबाद में ही स्नेह कुमार गुप्ता का ट्रक खराब हो गया। चार अक्तूबर की देर शाम तक फैजाबाद में ट्रक की मरम्मत होती रही। पांच अक्तूबर की भोर में शंकर ट्रक लेकर गया के लिए निकला था। ट्रक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज के पास पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए शारदा सहायक नहर में जा गिरा। ट्रक चालक शंकर ने किसी तरह वाहन से कूद कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
ट्रक चालक ने इसकी सूचना ट्रांसपोर्टर स्नेह कुमार गुप्ता को दी। सूचना के बाद स्नेह कुमार गुप्ता का छोटा भाई विक्की गुप्ता और वाराणसी से जय बजरंग रोड लाइन के ट्रांसपोर्टर बबलू जायसवाल घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर द्वारिकागंज पुलिस चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह भी क्रेन के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को बाहर निकाला लेकिन उस पर मात्र सवा सौ बोरियां खाली मिलीं जबकि अन्य बोरियां गायब थीं। प्रति बोरी 50 किलोग्राम की पैकिंग वाली कुल चीनी की कीमत करीब सात लाख 68 हजार रुपये बताई जा रही है। चौकी इंचार्ज राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन