फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three of Hyderabad die in Accident

सड़क हादसे में मां और बेटे समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

Tue, 18 Jul 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 18 Jul 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Three of Hyderabad die in Accident
छह अन्य हुए घायल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी से बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन को जा रहे श्रद्वालुओं से भरी जीप को हाईवे पर तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। भिड़ंत में जीप के परखच्चे उड़ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि जीप चालक समेत छह श्रद्वालु गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में मिनी ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार हैदराबाद के तेलंगाना के धूलपेड के रहने वाले थे।       

विज्ञापन



हैदराबाद के तेलंगाना के धूलपेड निवासी विनोद सिंह की पत्नी नूतन (50) अपने बेटे विकास (25), परिवार की पद्मावती (45) पत्नी मनोहर सिंह, महेश (24) पुत्र माणिकराव, वरुण सिंह (16) पुत्र मनोहर सिंह, श्रेष्ठा (21), साक्षात (23), सोनू (15) के साथ विगत 14 जुलाई को ट्रेन से वाराणसी पहुंची थीं। सभी ने वाराणसी में होटल में कमरा लिया। दूसरे दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। वाराणसी में दर्शन के बाद सभी मंगलवार की भोर में करीब चार बजे टूरिस्ट वाहन जीप (सूमो) पर बैठकर अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए निकले थे।
विज्ञापन


जीप चालक पिंटू सिंह (58) पुत्र रामजीत निवासी कपसेठी वाराणसी सभी को लेकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कूरेभार थाना क्षेत्र के सेऊर मोड़ के पास पहुंचा ही था तभी फैजाबाद से सुल्तानपुर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक ने जीप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तत्काल गैस कटर की व्यवस्था कर वाहन को काटकर सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक नूतन और विकास (मां-बेटा) व पद्मावती की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ मिनी ट्रक का चालक घनश्याम (38) पुत्र हौसिला निवासी भरथीपुर थाना गोसाईगंज भी घायल था। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed