फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three monkeys cut by train, two injured.

ट्रेन से कटकर तीन लंगूरों की मौत, दो जख्मी

Mon, 18 Jul 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 18 Jul 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Three monkeys cut by train, two injured.
ग्रामीणों ने लंगूरों को दफनाया - फोटो : अमर उजाला

करीडीह गांव के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर बैठे तीन लंगूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी एक भी वन कर्मी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने मृत लंगूरों का अंतिम संस्कार कर दिया, जबकि घायल लंगूरों का इलाज भी करवा रहे हैं। 

विज्ञापन



जगदीशपुर थाना क्षेत्र के करीडीह गांव के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे लंगूरों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पर बैठा था। तभी एक ट्रेन गुजरी जिसकी चपेट में आने से तीन लंगूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लंगूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल लंगूरों को लेकर ग्रामीण सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने लंगूरों को पशु अस्पताल ले जाने की सलाह देकर भर्ती करने से इंकार कर दिया। घायल लंगूरों को लेकर ग्रामीण पशु अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सक मौजूद नहीं होने से उन्हें निराशा हाथ लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed