फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Mystery remains unsolved 49 days later in Abhilash death case

Kangra News: अभिलाष मौत प्रकरण में 49 दिन बाद भी गुत्थी अनसुलझी

Sun, 18 Oct 2026 08:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mystery remains unsolved 49 days later in Abhilash death case
फॉलोअप......
विज्ञापन

तीनों आरोपी 30 अक्तूबर तक फिर भेजे न्यायिक हिरासत में
बिसरा रिपोर्ट का इंतजार, संदिग्ध हालात में हुई थी 16 वर्षीय अभिलाष की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय अभिलाष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला 49 दिन बीत जाने के बाद भी अनसुलझा है।
मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को 28 दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को एक बार फिर 30 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। उधर, अभिलाष की मौत के कारणों का खुलासा करने वाली बिसरा रिपोर्ट का अब भी इंतजार है, जिससे परिजनों और क्षेत्रवासियों के मन में उठ रहे सवाल बरकरार हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबागांव खंड की सोल बनेहड़ पंचायत का 16 वर्षीय अभिलाष 26 अगस्त को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन उस शाम वह घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन 27 अगस्त को शाम करीब चार से पांच बजे के बीच वह घर से कुछ दूरी पर बदहवास हालत में मिला। अभिलाष की हालत की सूचना उसके परिजनों को उसके दोस्त अतुल उर्फ सिपी ने दी थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन अभिलाष को जयसिंहपुर अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर कर दिया गया। टीएमसी में उपचार के दौरान अभिलाष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही उसकी मौत के कारणों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।


मामले की जांच के दौरान लंबागांव पुलिस ने क्षेत्र के तीन युवकों अतुल उर्फ सिपी, राहुल और ईशान को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 30 अक्तूबर तक फिर न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। उधर, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट इंतजार है। रिपोर्ट से ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed