{"_id":"57e420804f1c1bfc61a82745","slug":"three-bodies-found-in-the-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराते मिले तीन शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में उतराते मिले तीन शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की संवेदनहीनता कहें या फिर सिस्टम की खामी। बृहस्पतिवार दोपहर शारदा सहायक नहर में तीन शव उतराते देखे गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शवों में दो शव पुरुष के थे और एक महिला का था।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के पास से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार की दोपहर तीन शव पानी में उतराते देखे गए। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने मोबाइल फोन से मुसाफिरखाना कोतवाली की पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम को शव की सूचना दी।
बावजूद इसके घंटों तक पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचना मुनासिब नहीं समझा। लोगों के मुताबिक दो-तीन सिपाही भी रास्ते से गुजरे लेकिन रुकना उचित नहीं समझा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक शव महिला का था, जबकि दो पुरुष के थे। तीनों शव तीन-चार दिन पुराने लग रहे थे।
विज्ञापन
सीओ मुसाफिरखाना सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि नहर में तीन शव देखे जाने की सूचना मिली थी। फैजाबाद आया हूं। पुलिस को घटना स्थल पर भेजा है। कोतवाल शिवमुनि यादव ने बताया कि वे छुट्टी पर हैं। उन्हें इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। सवाल उठना लाजिमी है कि यदि कोतवाल छुट्टी पर हैं तो सीयूजी नंबर उनके पास क्या कर रहा है।