{"_id":"6acbc7c266a01bd79b0dde9b","slug":"siddharthnagar-news-570-kg-of-cannabis-seized-while-being-transported-hidden-among-vegetables-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-166252-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सब्जियों के बीच छिपाकर ले जा रहे 570 किलो गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सब्जियों के बीच छिपाकर ले जा रहे 570 किलो गांजा बरामद
Sun, 11 Oct 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस नेपाल के साथ पकड़े गए गंजे की खेप तथा पिकअप। स्रोत विज्ञप्ति
- भारत जा रही पिकअप को सशस्त्र पुलिस ने रोका तो चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, 19 पैकेट गांजा मिला
बढ़नी। नेपाल के मोरंग जिले में भारत की ओर जा रही सब्जियों से लदी पिकअप से सशस्त्र पुलिस बल ने 570 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे को सब्जियों के बीच छिपाकर रखा था। पुलिस ने गांजा और पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की नोचा सीमा चौकी पर तैनात टीम मोरंग जिले के जहदा गांवपालिका-4 स्थित रामचोक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान भारत की ओर जा रही प्रदेश-1-01-00 च 7422 नंबर की पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भाग निकला।
इसके बाद सशस्त्र पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो स्कुस और बंदगोभी के बीच छिपाकर रखे गांजे के 19 पैकेट मिले। तौल कराने पर गांजे की कुल मात्रा 570 किलो निकली।
विज्ञापन
सशस्त्र पुलिस बल मोरंग के प्रमुख एसपी गेहेंद्र बहादुर भंडारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद गांजे और पिकअप को आवश्यक जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।