{"_id":"6acbc840a003fd1b5405b386","slug":"47-black-spots-in-the-district-six-new-locations-also-identified-meerut-news-c-72-1-mct1011-160930-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में 47 ब्लैक स्पॉट, छह नए स्थान भी चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में 47 ब्लैक स्पॉट, छह नए स्थान भी चिह्नित
विज्ञापन
आज से अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में पहले से चिह्नित 47 ब्लैक स्पॉट के अलावा छह नए स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। इन स्थानों पर हादसों की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। वहीं, शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए आज सोमवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। सड़क पर अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली रोड, हापुड़ रोड व गए़ रोड पर छह नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जाम की समस्या लगातार चुनौती बनी हुई है। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने और अवैध रूप से वाहनों के संचालन से यातायात प्रभावित होता है। इसे देखते हुए अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए वनवे व्यवस्था लागू करने का मॉडल भी तैयार किया जा रहा है। योजना को अंतिम रूप देने के बाद इसे धरातल पर उतारा जाएगा।
-त्योहारों पर प्रमुख चौराहों पर रहेगी विशेष निगरानी
एसपी यातायात ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आम दिनों में लगने वाले जाम को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --