{"_id":"1f8d1b4869b9e04910ba9ab64f69329a","slug":"theft-in-officers-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के घर एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के घर एक लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Wed, 18 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
शहर के आदर्श नगर मोहल्ले में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्दश नगर (पल्टू का पुरवा) निवासी आरपी यादव लखनऊ में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के पद पर तैनात हैं। बीते 15 नवंबर की रात चोर मकान का ताला तोड़कर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखा बक्सा व अलमारी तोड़कर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। इस बाबत नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि पुलिस घटना का जल्द ही खुलासा कर देगी।
विज्ञापन