फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DRI raids Hindi Bazaar's bullion market; gold and silver stocks inspected.

Gorakhpur News: हिंदी बाजार की सराफा मंडी में डीआरआई का छापा, सोना-चांदी के स्टॉक की जांच

Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
DRI raids Hindi Bazaar's bullion market; gold and silver stocks inspected.
गोरखपुर। सोना-चांदी की खरीद-फरोख्त और तस्करी को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदी बाजार की सराफा मंडी में बुधवार को राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने छापा मारा। टीम देर शाम तक प्रतिष्ठान में सोना-चांदी के स्टॉक और पुराने लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच करती रही।
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने गोपी गली स्थित बुद्ध गलाई (एसकेआर) फर्म पर शाम करीब पांच बजे कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक संबंधित फर्म में लंबे समय से सोना-चांदी गलाने का काम होता है। पिछले कुछ समय से इसकी गतिविधियों को लेकर जांच एजेंसी की नजर होने की चर्चा थी।
विज्ञापन

बुधवार को गोपनीय सूचना के आधार पर डीआरआई की टीम के पहुंचने से सराफा मंडी में हलचल मच गई। शुरुआत में कारोबारी छापे को लेकर आयकर, जीएसटी या कस्टम विभाग की कार्रवाई होने का अनुमान लगाते रहे। बाद में कार्रवाई डीआरआई की होने की जानकारी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed