{"_id":"6acff7c74e85d71569030394","slug":"firing-alleged-following-an-altercation-at-the-engagement-ceremony-meerut-news-c-72-1-mct1011-161107-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सगाई समारोह में कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सगाई समारोह में कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप लगाया
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित जमुना नगर में सगाई समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की और फिर फायरिंग कर दी। अचानक हुए घटनाक्रम से समारोह में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गोली चलने की सूचना से गली में भी दहशत फैल गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जमुना नगर में खुर्शीद के मकान पर सगाई समारोह चल रहा था। परिवार के लोग और रिश्तेदार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी समारोह में रिश्तेदार सलमान भी आया हुआ था। बताया गया कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अलीमुद्दीन से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। शुरुआत में हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि कहासुनी के बाद अलीमुद्दीन ने अपने साथी शाहवेज और फैसल को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोपी पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। घटनाक्रम से सगाई समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। समारोह की खुशियां कुछ ही देर में तनाव और दहशत में बदल गईं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और फायरिंग में किन लोगों की भूमिका रही। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि फायरिंग करने के आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।