{"_id":"1ba3c797d5c22c815d5af08ae63d853b","slug":"the-young-man-s-murder-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे भाई के साथ छप्पर के मकान में लेटे युवक की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है। पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंगनाकोल गांव से जुड़ा है।
विज्ञापन
गांव निवासी दलित गुड्डू (30) पुत्र स्व. रामबख्श और उसका छोटा भाई लालजी शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद छप्पर के मकान में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक गोली की आवाज सुनाई पड़ी तो लालजी तख्त से उठकर बड़े भाई गुड्डू के पास पहुंचा। लालजी ने कुछ लोगों को भागते हुए देखा। गुड्डू के सीने में गोली लगी थी और वह लहूलुहान हालत में मृत पड़ा था। लालजी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आरपी शाही पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के भाई श्याम बहादुर की तहरीर पर गांव के ही कल्लू पुत्र सुखदेव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
अंगनाकोल निवासी गुड्डू का गांव के ही कल्लू से तीन-चार दिन पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुड्डू ने कल्लू को तीन-चार थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर कल्लू आग बबूला था। मौका पाकर कल्लू ने गुड्डू की गोली मारकर हत्या कर दी।
गुड्डू के पिता राम बक्स की पांच माह पूर्व मौत हो गई थी। गुड्डू परिवार में सबसे बड़ा था, लिहाजा उस पर मां जगरानी, पत्नी कंचन, चार वर्षीय बेटी रोशनी, एक वर्षीय बेटे अर्जुन के साथ ही भाइयों की जिम्मेदारी थी। वह मजदूरी कर परिवार पालता था। शुक्रवार रात परिवार के मुखिया की हत्या से मासूम बच्चों के साथ ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।