फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The manager and teacher beaten to student

प्रबंधक व शिक्षक ने छात्र को पीटा

Sun, 16 Aug 2015 11:47 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में कॉलेज के प्रबंधक व शिक्षक ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि बेटे की पिटाई की शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे पिता के साथ भी प्रबंधक ने बदसलूकी की। हालांकि घटना की तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन

 
बल्दीराय थाना क्षेत्र के बल्दीराय कस्बे में विद्या देवी इंटर कॉलेज है। कॉलेज में पारा निवासी मोहम्मद शाकिब (17) पुत्र जमालुद्दीन कक्षा 12 का छात्र है। 15 अगस्त को छात्र कॉलेज गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि मामूली बात को लेकर शिक्षक बादल सिंह ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान कॉलेज के प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने भी छात्र को पीटा। कॉलेज के अन्य छात्रों ने शाकिब को घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की पिटाई की शिकायत लेकर कॉलेज पहुंचे जमालुद्दीन से भी प्रबंधक ने बदसलूकी की। इस बारे में प्रबंधक ने बताया कि छात्र शाकिब शिक्षक बादल सिंह से भिड़ गया था।

उन्होंने अभिभावक के साथ बदसलूकी के आरोप से इंकार किया। अभिभावक की मानें तो प्रबंधक ने कहीं शिकायत करने पर छात्र की पढ़ाई चौपट करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed