{"_id":"59ce7a5e4f1c1bc8538b5143","slug":"tax-collector-murder-mystry-uncovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिशोध में की गई टैक्स कलेक्टर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रतिशोध में की गई टैक्स कलेक्टर की हत्या
Amarujala Bureau
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
केस दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पखवारे भर पूर्व की गई नगर पालिका के टैक्स कलेक्टर की हत्या प्रतिशोध में की गई थी। सिपाही की हत्या में शामिल जेल में निरुद्ध बेटे के मुकदमे की पैरवी से नाराज भाई ने अपराधी को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। एसपी ने शुक्रवार को हत्या का खुलासा करते हुए साजिशकर्ता समेत तीन अभियुक्तों को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी ने खुलासा करने वाली स्वाट टीम को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द निवासी इबरार अहमद (52) नगर पालिका में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात थे। पिछले 13 सितंबर की सुबह ड्यूटी पर जाते समय इबरार की घरहा खुर्द मोड़ के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एसपी ने हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी सीओ सिटी श्याम देव के नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को सौंपी थी। स्वाट टीम ने सर्विलांस के जरिए गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सिरवारा गांव निवासी मृतक सिपाही फयूम के भाई शमीम के मोबाइल नंबरों की जांच पड़ताल शुरू की। पूछताछ में शमीम ने स्वीकार किया कि उसके भाई फयूम की हत्या टैक्स कलेक्टर इबरार के छोटे बेटे चांदबाबू ने की थी।
विज्ञापन
हत्या में फयूम की पत्नी परवीन भी शामिल थी। शमीम ने बताया कि उसने हत्या की साजिश अपने दोस्त सुरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र रामतीरथ निवासी जौली मीरगंज थाना गोसाईगंज के साथ रची थी। सुरेंद्र तिवारी लखनऊ नाका धर्मशाला में रहने वाली नीतू सिंह उर्फ अनीता सिंह के पास गए थे। नीतू सिंह जेल में निरुद्ध सोनू सिंह उर्फ संतोष सिंह निवासी हीरापुर सिकरहा जिला जौनपुर की पत्नी है। नीतू सिंह ने ही अपने पति सोनू सिंह उर्फ संतोष सिंह से शमीम, सुरेंद्र तिवारी और अफसर की मुलाकात पिछले दिनों दीवानी न्यायालय पर पेशी के दौरान कराई थी। पेशी पर जौनपुर जेल से पहुंचे सोनू सिंह ने इबरार की हत्या की सुपारी डेढ़ लाख रुपये में ली थी। सोनू सिंह ने टैक्स कलेक्टर की हत्या अपने भाई प्रिंस सिंह और पहलवान निवासी जौनपुर से कराया था। सुरेंद्र तिवारी की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ नाका धर्मशाला से नीतू सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि सोनू सिंह एक शातिर अपराधी है। सोनू सिंह बीते दिनों हुई पेट्रोल पंप मालिक भारत भूषण सिंह की हत्या में भी शामिल रहा है। विवेचना के दौरान और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में जावेद, अहीब अहमद और मुशीद अहमद हत्या में शामिल नहीं पाए गए हैं, लिहाजा तीनों का नाम विवेचना से निकाल दिया जाएगा। टैक्स कलेक्टर की हत्या में प्रयुक्त बाइक संख्या यूपी 61 एस 3700 चोरी की निकली। हत्या का खुलासा करने वाले स्वाट टीम प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह, नगर कोतवाल एसके मिश्रा, शाहगंज चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह यादव समेत अन्य पुलिस कर्मियों को एसपी ने 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।