फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student caught in HT line, dead

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 27 Apr 2016 10:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 27 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Student caught in HT line, dead
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

कठौरा गांव अपने मामी के घर घूमने आए एक किशोर की बुधवार की सुबह छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। किशोर की मौत का उसके बाबा और चाचा को यकीन ही नहीं हो रहा है। दूसरी तरफ नोएडा में रह रहे मृतक के माता-पिता गांव के लिए निकल पड़े हैं।

विज्ञापन



अमेठी जिले के अंबा सिंह चौहान निवासी राजेंद्र सिंह पत्नी तनुजा और बेटे अंकित व आदर्श उर्फ सौरभ सिंह (17) के साथ नोएडा में रहते हैं। बीते 18 अप्रैल को आदर्श गांव आया था। उसी दिन आदर्श अपनी मामी कमरौली थाना क्षेत्र के कठौरा गांव की प्रधान मालती सिंह के घर घूमने चला आया। बुधवार को आदर्श मामी के घर की छत पर चढ़कर कुछ काम कर रहा था।
विज्ञापन


तभी छत के बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया। करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवारीजन उसे इस उम्मीद से लेकर इंडो-गल्फ अस्पताल पहुंचे कि शायद वह जिंदा हो लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आदर्शस की मौत की सूचना अंबा सिंह चौहान गांव पहुंची तो उसके बाबा राधे सिंह व चाचा को यकीन ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आनन-फानन में कठौरा के लिए निकल पड़े। कठौरा गांव पहुंचे राधे सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजेंद्र सिंह और बहू तनुजा नोएडा से निकल पड़े हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed