फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Six students injured in Accident, one referred trauma

साइकिल सवार छह छात्रों  को कार ने मारी टक्कर

Sun, 14 Aug 2016 10:27 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 14 Aug 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Six students injured in Accident, one referred trauma
बेकाबू ट्रक पलटा - फोटो : अमर उजाला

 कोचिंग से घर जा रहे साइकिल सवार छह छात्रों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। 

विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव के पास रविवार की सुबह पांच साइकिलों से छह छात्र कोचिंग से घर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने छात्रों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में प्रदीप (15) पुत्र मनीराम निवासी बड़ेगांव सुरौली, राकेश (14) पुत्र जगदीश, महेंद्र प्रताप (15) पुत्र आशाराम प्रसाद निवासी जासापारा, गुलशन (14) पुत्र दीनबंधु वर्मा निवासी कारी बहार, अनिल मिश्रा (15), गिरीश (14) निवासी रंडौली थाना गोसाईगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र प्रताप को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed