{"_id":"573361994f1c1b9b37919a01","slug":"shop-burned-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में लगी आग से तीन लाख का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में लगी आग से तीन लाख का नुकसान
Amarujala Bureau
Updated Wed, 11 May 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
आग से भारी नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित कलेक्ट्रेट चौराहे के पास मंगलवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से जूट के बोरे की दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देख लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ ही पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसओ ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। अधिकारियों की फटकार के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
गौरीगंज थाने के जेठूपूर गांव निवासी माधव प्रसाद साहू कलेक्ट्रेट चौराहे के पास जूट के बोरे की दुकान करते हैं। मंगलवार देर शाम माधव की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
आग की लपटें देख लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड के साथ ही एसओ अरविंद त्रिपाठी को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसओ ने पुलिस कर्मियों व लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। आग की विकरालता देख मौके से गुजर रहीं एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने एसपी हीरालाल से तत्काल फायर ब्रिगेड वाहन भेजवाने का अनुरोध किया।
एसपी ने अग्निशमन कर्मियों को फटकार लगाई तब वे मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। माधव प्रसाद के मुताबिक आग से करीब तीन लाख के बोरे जलकर राख हो गए।