फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Raid on petrol pump, sealed

छापे में एक पेट्रोल पंप की दो मशीनें सील

Wed, 03 May 2017 10:43 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 03 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
Raid on petrol pump, sealed
पेट्रोलपंप मालिकों में रोष - फोटो : अमर उजाला

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं के तेलों में की जा रही घटतौली को लेकर बुधवार को शहर में पड़े छापे में प्रशासन की ओर गठित टीम ने एक पेट्रोल पंप की दो मशीनों को सील कर दिया। दोनों मशीनों की सील संदिग्ध पाई गई है। बृहस्पतिवार को टेक्निकल टीम पूरी मशीन का विधिवत जांच करेगी। शाम को टीम के ताबड़तोड़ छापे से पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप मचा रहा। संचालक छापे की कार्रवाई से सकते में आ गए हैं।       

विज्ञापन



शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गठित की गई पांच सदस्यीय टीम ने बुधवार को शहर के तीन पेट्रोल पंपों पर छापा मारा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की साथ गठित टीम ने शहर के लक्ष्मणपुर स्थित सत्यम पेट्रोल पंप, बस स्टेशन के पास स्थित सेठ ब्रदर्स एवं महावीर प्रसाद-सरजूप्रसाद के पेट्रोल पंप पर छापा मारा। छापे के दौरान कंपनी के इंजीनियर व बाट माप अधिकारी ने पेट्रोल पंप की मशीनों को चेक किया। चेकिंग के दौरान बस स्टेशन के पास स्थित महावीर प्रसाद सरजूप्रसाद पेट्रोल पंप की दो मशीन संदिग्ध पाई गई।
विज्ञापन


उसकी सील टूटी हुई दिखाई दे रही थी। पंप संचालक ने दोनों मशीनों के खराब होने का बोर्ड लगा दिया था। दो मशीन संदिग्ध मिलने पर टीम ने दोनों मशीनों को सील कर दिया है। मशीनों को सील करते हुए बृहस्पतिवार को पूरी मशीन की चेकिंग टेक्निकल टीम से कराने के लिए टीम को बुलाया गया है। एसडीएम प्रमोद पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीम के सदस्यों के सामने पूरी मशीन खोलकर चेक करवाई जाएगी। टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मिश्र, बाट माप निरीक्षक सर्वजीत सिंह, पूर्ति निरीक्षक व इंडियन आयल के सेल्स मैनेजर शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed