{"_id":"59c3ed184f1c1b1e688b5c47","slug":"python-attacks-cow","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर ने वनरोज बच्चे को निगला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजगर ने वनरोज बच्चे को निगला
Amarujala Bureau
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
वनरोज ने दम तोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान के खेत में अजगर ने एक वनरोज के बच्चे को निगल लिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे अजगर से छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के बरूई टोडरपुर गांव में धान के खेत मे बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे अजगर एक वनरोज के बच्चे को पकड़कर निगल रहा था। वनरोज की चीख सुनकर खेत के आस-पास मौजूद लोग वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच पड़ोस के गांव अभियाखुर्द निवासी अजय पांडेय, देवव्रत व सिद्धार्थ भी वहां पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह अजगर के चंगुल से वनरोज के बच्चे को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को बोरे में कैद कर उसे गोमती किनारे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन