{"_id":"574f11164f1c1baa481091ce","slug":"protest-against-double-murder-in-koiripur","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पुत्रों की हत्या के विरोध में कोइरीपुर बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पुत्रों की हत्या के विरोध में कोइरीपुर बंद
Amarujala Bureau
Updated Wed, 01 Jun 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
बंद रहीं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हार्डवेयर व्यवसायी के दो पुत्रों की हत्या के विरोध में बुधवार को व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे पीड़ित परिवार ने सात सूत्री मांगें पूरी नहीं होने तक शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है लेकिन बाद में अफसरों के आश्वासन के बाद शवदाह को राजी हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवारीजनों से पहचान कराई है। उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के टाउन एरिया कोइरीपुर के हनुमान नगर मोहल्ले में हार्डवेयर व्यवसायी मदनलाल से मंगलवार दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे तीन बाइकों पर सवार छह युवक रंगदारी मांगने पहुंचे थे। रंगदारी में मांगी गई धनराशि तत्काल न देने से नाराज बदमाशों ने मदनलाल के बड़े बेटे श्रवण कुमार (30), छोटे बेटे पवन (28) और पत्नी श्यामा देवी (50) को गोली मार दी थी
विज्ञापन
। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां श्रवण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। गंभीर हालत में रेफर किए गए पवन कुमार की रास्ते में मौत हो गई थी। श्यामा देवी को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यवसायी के दो पुत्रों की हत्या से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कस्बे में ही धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे परिवारीजनों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं वे शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।