फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Police and fire team attacked

आग बुझाने पहुंचे फायरकर्मियों और पुलिस टीम पर पथराव

Wed, 24 May 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 24 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
Police and fire team attacked
पुलिस ने दर्ज की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

पीढ़ी केवटहिया गांव में मंगलवार की रात लगी आग बुझाने पहुंचे फायर कर्मियों के साथ ही पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी में यूपी 100 व बोलेरो कैंपर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि फायर विभाग का एक सिपाही घायल हुआ है। जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस घटना में शामिल शरारतीतत्वों को चिह्नित कर रही है।      

विज्ञापन


 
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी केवटहिया गांव में मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना ग्रामीणों ने फायर कर्मियों को दिया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान आग ने करीब 13 घरों को चपेट में ले लिया। करीब पौने 10 बजे सुल्तानपुर फायर स्टेशन से फायर कर्मी बोलेरो कैंपर के साथ गांव के पास पहुंच गए। उधर, यूपी 100 भी फायर कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गांव के बाहर स्थित टोल प्लाजा के पास ग्रामीणों ने फायर कर्मियों के साथ ही यूपी 100 पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थरबाजी से बोलेरो कैंपर व यूपी 100 वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव में फायर विभाग का सिपाही रविशंकर घायल हो गया। रात में ही कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस बाबत जयसिंहपुर कोतवाल राम प्रताप सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी में शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर विभाग के सिपाही भानू ने बताया कि आग की सूचना रात 8:45 मिली थी। उसी समय फायर टीम को रवाना कर दिया गया था। पीढ़ी केवटहिया गांव तक पहुंचने में करीब एक घंटे का वक्त लगा था। इसमें फायर कर्मियों की कोई गलती नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed