{"_id":"572e2b1a4f1c1b44265cddbb","slug":"people-caught-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चुराकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल से बाइक चुराकर भाग रहे युवक को सीताकुंड घाट पर सफाई कर रहे गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने पकड़ लिया। आरोपी के पास से चार मोबाइल सेट के साथ ही नशीली दवा और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शनिवार को पहुंचे धम्मौर क्षेत्र के सरकंडेडीह निवासी शोएब की बाइक चुराकर एक युवक भागने लगा। अचानक शोएब की नजर युवक पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए दूसरी बाइक पर बैठकर उसके पीछे भागा। युवक बाइक लेकर सीताकुंड़ घाट के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक चोर-बाइक चोर की आवाज सुनकर गोमती नदी के किनारे सफाई में लगे गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। युवक के पास चार मोबाइल सेट व नशीली दवा बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान फूलचंद्र निवासी कूरेभार के रूप में की गई है।
विज्ञापन