फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The young man who hanged himself had an argument over the phone with his wife.

Auraiya News: फंदा लगाने वाले युवक की पत्नी से फोन पर हुई थी कहासुनी

Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The young man who hanged himself had an argument over the phone with his wife.
अटसू (औरैया)। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के सेउपुर गांव में पत्नी के ऑपरेशन से प्रसव से महज दो दिन पहले 28 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविवार शाम पत्नी से फोन पर कहासुनी के बाद युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

गांव सेउपुर निवासी प्रशांत दोहरे (28) की शादी करीब छह वर्ष पूर्व अनीता के साथ हुई थी। दंपती की पहले से एक बेटी है। अनीता दूसरी बार गर्भवती थी और मंगलवार को ऑपरेशन से प्रसव होना था। रविवार को प्रशांत पत्नी को स्वास्थ्य जांच के लिए अजीतमल सीएचसी ले गया था। डॉक्टरों की सलाह पर औरैया के एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व अन्य जांच कराने के बाद वह गर्भवती पत्नी को उसके मायके तेहराजपुर (औरैया) छोड़ कर शाम करीब छह बजे घर लौट आया था।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, घर लौटने के बाद प्रशांत की फोन पर पत्नी अनीता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बातचीत खत्म होते ही वह कमरे में चला गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब परिजन ने कमरे में जाकर देखा, तो रोशनदान में लगे गमछे के सहारे प्रशांत का शव फंदे से लटका मिला। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि दंपती के बीच फोन पर कहासुनी होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed