फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman dies of snakebite.

Kaushambi News: सांप के डसने से महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite.
अलीपुरजीता गांव में जहरीले सांप के डसने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अलीपुरजीता निवासी दिलीप कुशवाहा की पत्नी किरन कुशवाहा रविवार रात खाना खाने के बाद घर में सो रही थीं। रात करीब दो बजे अचानक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा ले गए। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। किरन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed