फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Unbaked brick wall collapses in rain; 10-year-old boy dies after being buried under debris.

Hamirpur News: बारिश में कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबकर 10 वर्षीय बालक की मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unbaked brick wall collapses in rain; 10-year-old boy dies after being buried under debris.
फोटो 24 एचएएमपी 32- बारिश में कच्ची दीवार गिरने के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
बिवार (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के खड़ेही जार गांव में सोमवार शाम बारिश के दौरान कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के पास मौजूद पिता-पुत्र चपेट में आ गए। मलबे में दबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी बरदानी कुशवाहा सोमवार शाम करीब छह बजे 10 वर्षीय पुत्र पवन के साथ घर के दरवाजे के पास खड़े थे। इसी दौरान बारिश के बीच कच्ची दीवार दोनों के ऊपर गिर गई। दीवार और दरवाजे के मलबे में पवन दब गया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मलबे से पवन को बाहर निकाला गया। छानी सीएचसी में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपनिरीक्षक मोहम्मद सुल्तान ने बताया कि बारिश के दौरान कच्ची दीवार गिरने से हादसा हुआ है। पवन दो भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

सदर एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed