{"_id":"6a8c948c1f39294589044920","slug":"air-force-personnel-arrested-for-rape-on-the-pretext-of-marriage-auraiya-news-c-211-1-aur1009-150370-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी एयरफोर्स कर्मी गिरफ्तार
Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी मंगलम पोरवाल। स्रोत पुलिस
औरैया। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और कोर्ट मैरिज के बाद भी साथ न रखने के मामले में वायुसेना कर्मी को दिबियापुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी छुट्टी पर घर आया था। पुलिस ने उसे असैनी पुलिया के पास से पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राणानगर निवासी वायुसेना कर्मी मंगलम पोरवाल (26) में हुई है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात एक वैवाहिक वेबसाइट के जरिये हुई थी। बातचीत बढ़ने पर आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग जगहों पर घुमाने ले गया और संबंध बनाए। बाद में जब उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी ने परिजन की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज तो कर ली, लेकिन उसे अपने साथ रखने से इनकार करता रहा।
लगातार मिल रहे धोखे के बाद पीड़िता ने दिबियापुर थाने में दोबारा मामला दर्ज कराया। आरोपी के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तैनाती स्थल से छुट्टी पर आया है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।