फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fire breaks out in warehouse due to short circuit; goods reduced to ashes.

Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, सामान जलकर राख

Tue, 25 Aug 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in warehouse due to short circuit; goods reduced to ashes.
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर स्थित एक गोदाम में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटें और धुएं का गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गोदाम मालिक आकाश अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 8ः30 बजे उन्होंने सबमर्सिबल की लाइन सही करवाई थी। इसके करीब आधे घंटे बाद अचानक शॉर्ट सर्किट से अचानक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आकाश ने बताया कि उनका गोदाम क्षेत्राधिकारी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित है और पास में ही मुन्ना गृहस्थी स्टोर के नाम से उनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। घनी आबादी होने के कारण लोगों में दहशत बढ़ गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। स्थिति पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed