{"_id":"578521c24f1c1ba55313e1e9","slug":"peacock-found-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगिया गांव चौराहे पर मृत मिला मोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगिया गांव चौराहे पर मृत मिला मोर
Amarujala Bureau
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दफन किया
- फोटो : अमर उजाला
बगिया गांव चौराहे के पास मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर लहूलुहान हालत में मृत पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने मोर को दफना दिया।
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बगिया गांव चौराहे के पास मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक मोर को लहूलुहान हालत में मृत पाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही वन कर्मियों को दी। बावजूद इसके न पुलिस पहुंची और न ही कोई वन कर्मी। दोपहर बाद ग्रामीणों ने मोर को दफना दिया।
विज्ञापन