फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Newly borned stolen from hospital

जिला महिला अस्पताल में नवजात चोरी, हड़कंप

Mon, 11 Jul 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 11 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Newly borned stolen from hospital
परिवारीजन परेशान - फोटो : अमर उजाला

जिला महिला अस्पताल  में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद जनरल वार्ड में भर्ती प्रसूता के एक बच्चे को रविवार की रात एक महिला चुराकर ले उड़ी। बच्चा गायब देख प्रसूता बिलख पड़ी। वार्ड में भर्ती महिलाओं और तीमारदार सन्न रह गए।

विज्ञापन


इस घटना से तिलमिलाए अस्पताल प्रशासन ने महिला से सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर उसे और उसके नवजात शिशु को बाहर निकाल दिया। बच्चे को पाने की उम्मीद में महिला अपने नवजात शिशु के साथ ही अस्पताल परिसर में रैन बसेरे के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गई। अमर उजाला ने अस्पताल प्रशासन को घेरा तो हरकत में आए चिकित्सकों ने महिला और उसके नवजात शिशु को दोबारा वार्ड में भर्ती किया।
विज्ञापन


पुलिस ने नवजात शिशु के पिता की तहरीर पर अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी चंद्रभान की पत्नी फोटो देवी (26) को बीते नौ जुलाई की रात करीब नौ बजे प्रसव के लिए आशा बहू ऊर्मिला जिला महिला अस्पताल लाई थी। जिला अस्पताल में फोटो देवी ने रविवार सुबह जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के बाद फोटो देवी को बच्चों के साथ ही अस्पताल के जनरल वार्ड में बेड नंबर 25 पर शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुड़वा बच्चों से फोटो देवी और उनके पति चंद्रभान काफी खुश थे। 10/11 जुलाई की देर रात करीब दो बजे जनरल वार्ड में बेड पर लेटी फोटो देवी के पास से उसके एक बच्चे को एक महिला चुराकर फरार हो गई। जागने पर फोटो देवी सन्न रह गई। फोटो देवी ने जब बिलखना शुरू किया तो अस्पताल परिसर में में लेटे चंद्रभान भी पहुंच गए। रात में ही बच्चा चोरी होने की सूचना फोटो देवी ने सीएमएस डॉ. ऊर्मिला चौधरी ने कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंचे नगर कोतवाल वीपी सिंह ने घटना स्थल की जांच की। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने सादे कागज पर फोटो देवी से अंगूठा लगवाकर उसे बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed