{"_id":"57cc50a64f1c1bab30317353","slug":"milk-businessman-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध कारोबारी की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध कारोबारी की हत्या, खेत में फेंका शव
Amarujala Bureau
Updated Sun, 04 Sep 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
प्लॉट को लेकर चल रहा था झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखिनी गांव में रविवार की सुबह खेत गए दूध कारोबारी की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद व्यवसायी का शव खेत में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पिलखिनी गांव निवासी कमला प्रसाद पांडेय (55) मुंबई में दूध का बड़ा कारोबार करते थे। कमला प्रसाद पांडेय का पिलखिनी गांव में एक भूमि के मालिकाना हक को लेकर विपक्षी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विवाद को निपटाने के लिए कमला प्रसाद अपनी पत्नी चंदूबाई के साथ करीब दो माह पहले गांव आए थे। विवाद निपटाने के लिए कमला प्रसाद ने स्थानीय पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से फरियाद की लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो सका। रविवार की सुबह करीब सात बजे कमला प्रसाद पांडेय नित्य क्रिया के लिए खेत गए थे। काफी देर तक जब वह वापस नही लौटे तो घर में मौजूद उनकी पत्नी चंदूबाई ने ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण और चंदूबाई कमला प्रसाद को ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर घर से करीब 50 मीटर दूर एक खेत में कमला प्रसाद का शव पड़ा था। कमला प्रसाद के मुंह से खून निकल रहा था जबकि शरीर पर चोट के निशान थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कमला प्रसाद पांडेय की हत्या की गई है। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाल भावनाथ चौधरी समेत अन्य पुलिस कर्मी पहुंच गए। लंभुआ कोतवाल ने बताया कि मृतक कमला प्रसाद पांडेय के मुंह से खून बह रहा था।
विज्ञापन
शरीर पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक के बेटे मुंबई में हैं। उनके आने के बाद केस दर्ज होगा।