फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man dies of HT line current

शरारतीतत्वों ने एचटी लाइन पर  फेंका तार, हटाने में चिपका युवक

Thu, 12 Oct 2017 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 12 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Man dies of HT line current
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

खरेथू मजरे नेवादा कनू में बुधवार की देर रात कुछ शरारतीतत्वों ने एचटी लाइन पर एक तार फेंक दिया। घटना के वक्त बिजली की सप्लाई नहीं हो रही थी तभी गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया और पोल पर चढ़कर तार को हटाने लगा। अचानक सप्लाई चालू होने से उसकी करंट से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद शरारतीतत्व फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरेथू मजरे नेवादा कनू निवासी राजेश वर्मा (32) पुत्र रामसुंदर वर्मा बुधवार की देर रात खेत जा रहा था। तभी गांव के बाहर से गुजरी हाईटेंशन लाइन पर कुछ शरारतीतत्वों ने एक तार फेंक दिया। जब एचटी लाइन पर तार फेंका गया तब बिजली की सप्लाई बंद थी। तार को छुड़ाने के लिए राजेश विद्युत पोल पर चढ़ गया। वह एचटी लाइन में फंसे तार को छुड़ाने लगा तभी सप्लाई चालू हो गई।
विज्ञापन


करंट लगते ही राजेश पोल से नीचे गिर पड़ा। घटना के वक्त मौजूद शरारतीतत्व फरार हो गए। राजेश की पत्नी अमरावती ने बृहस्पतिवार की सुबह इसकी सूचना थानाध्यक्ष कैलाश नाथ यादव को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस बाबत एसओ ने बताया कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम बच्चों के सिर से छिना पिता का साया
संग्रामपुर। खरेथू गांव निवासी राजेश के परिवार में पत्नी अमरावती के साथ ही तीन बच्चे हैं। बच्चों में कुणाल (7), सलोनी (5) व कुशाल (3) शामिल हैं। राजेश ट्रैक्टर चलाकर परिवार पालता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed