फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Man commits selfimmolation

बेटे की बीमारी से परेशान  युवक ने किया आत्मदाह

Mon, 16 Jan 2017 10:01 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 16 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Man commits selfimmolation
पूरे गांव में शोक - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय थाने के बरहेटी गांव में बेटे की बीमारी से परेशान एक युवक ने सोमवार की दोपहर शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। घटना के वक्त वह घर में अकेला था। खेत गई मां लौटी तो उसका झुलसा हुआ घर के अंदर पड़ा पाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन



 जामों थाना क्षेत्र के बरेहटी गांव निवासी जय प्रकाश यादव (35) पुत्र शोभनाथ को चार संतानें हैं। बच्चों में बेटी शिखा (13), शिल्पी (10), पुत्र आर्यन (7) व साक्षी (3) हैं। तीन पुत्रियों के बीच इकलौते बेटे आर्यन से जय प्रकाश काफी लगाव था। बीते छह माह से आर्यन बीमार चल रहा है। उसकी कमर के पास सूजन हो गई है जिससे वह सामान्य रूप से चल-फिर नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


जय प्रकाश ने बेटा का इलाज स्थानीय स्तर पर करवाया। वह उसे लखनऊ भी ले गया जहां चिकित्सकों ने दिल्ली में इलाज कराने का सुझाव दिया था। वर्तमान में उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। आर्यन को लेकर जय प्रकाश के पिता शोभनाथ, पत्नी गीता देवी व सबसे छोटी बेटी साक्षी दिल्ली गए हुए हैं। बेटे के स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने से जय प्रकाश काफी दुखी चल रहा था। सोमवार को जय प्रकाश व उसकी मां प्रेमा देवी घर पर मौजूद थे। जय प्रकाश की पुत्री शिखा व शिल्पी स्कूल गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मां प्रेमा देवी भी खेत की ओर निकल गईं। इस बीच घर पर मौजूद जय प्रकाश ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। दोपहर बाद जब प्रेमा देवी घर पहुंची तो भीतर का नजारा देख सन्न रह गईं। जय प्रकाश मृत हालत में जमीन पर पड़ा था। यह देख प्रेमा देवी ने चीख-पुकार शुरू कर दी। शोर-शराबे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी जामों थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed