{"_id":"6adf5f6721cdb2226f097d12","slug":"procession-of-maharshi-valmiki-taken-out-under-tight-security-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110254-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कड़ी सुरक्षा में निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कड़ी सुरक्षा में निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
विज्ञापन
फोटो
- पुलिस बल की तैनाती के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह निगरानी और यातायात व्यवस्था रही दुरुस्त
ग्रेटर नोएडा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग स्थानों से शोभायात्रा निकाली गई। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एलजी गोल चक्कर के अलावा जगत फार्म के आसपास संवेदनशील स्थानों और जुलूस के मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।
एडीसीपी ग्रेनो संतोष कुमार पुलिसकर्मियों संग मार्ग पर निगरानी करते रहे। जबकि यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके आदर्शों को याद किया। डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह ने भी शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया।